नमस्ते दोस्तों, आज इस ब्लॉग में आपको ZOHO कंपनी के बारेमें बताने वाला हु कि ये कंप का “जीरो” से “हीरो” तक का सफर कैसा रहा। आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में अगर कोई भारतीय कंपनी ग्लोबल लेवल पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है, तो वह है Zoho Corporation! एक छोटे से विज़न से शुरू हुई यह कंपनी आज Google Workspace, Microsoft 365 और Salesforce जैसी दिग्गज कंपनियों को सीधी टक्कर दे रही है।

ZOHO की शुरुआत वर्ष 1996 में श्रीधर वेम्बु (Sridhar Vembu) और उनके भाइयों, उनकी टीम ने की थी। कंपनी का नाम तब AdventNet था, और यह नेटवर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर बनाती थी। धीरे-धीरे उन्होंने समझा कि दुनिया क्लाउड की ओर बढ़ रही है, और फिर जन्म हुआ ZOHO कंपनी का। “Zoho” मतलब – ‘Small Office Home Office’ यानी हर छोटे-मोटे ऑफिस के लिए आसान सॉफ्टवेयर समाधान।
Innovation:
Zoho की सबसे बड़ी ताकत है उसका प्रोडक्ट इनोवेशन। आज Zoho के पास 100+ प्रोडक्ट्स हैं।

Email & Collaboration के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho Mail | Business Email |
| Zoho Workplace | Collaboration Suite |
| Zoho Cliq | Team Communication |
| Zoho Connect | Social Intranet |
| Zoho Projects | Project Management |
| Zoho Sprints | Agile Project Management |
| Zoho Assist | Remote Support |
| Zoho ShowTime | Sales Enablement |
| Zoho Meeting | Video Conferencing |
| Zoho Vault | Password Manager |
Zoho Mail भारत में बना एक Privacy-focused and ad-free business email hosting platform है। इसे खासतौर पर प्रोफेशनल्स और कंपनियों के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वे अपने कस्टम डोमेन जैसे की info@yourcompany.com के साथ ईमेल चला सकें। Zoho Mail का इंटरफ़ेस बेहद साफ, तेज़ और विज्ञापन रहित है, जिससे यूज़र्स को Gmail या Outlook जैसी सभी सुविधाएँ तो मिलती हैं, लेकिन बिना किसी डेटा ट्रैकिंग के। इसमें इनबिल्ट कैलेंडर, टास्क, नोट्स, और कॉन्टैक्ट मैनेजर शामिल हैं जो इसे एक All-in-one email productivity suite बनाते हैं। सबसे खास बात – Zoho Mail का पूरा डेटा भारत के सर्वरों पर सुरक्षित रहता है और कंपनी यूज़र डेटा को किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं करती। यही कारण है कि यह छोटे से लेकर बड़े व्यवसायों तक के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित ईमेल प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है।
Sales & Marketing (CRM & Related) के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho CRM | Customer Relationship Management |
| Zoho SalesIQ | Live Chat & Website Tracking |
| Zoho Marketing Automation | Digital Marketing |
| Zoho Social | Social Media Management |
| Zoho Survey | Online Surveys & Feedback |
| Zoho Campaigns | Email Marketing |
| Zoho Forms | Online Form Builder |
| Zoho LeadGen | Lead Generation |
| Zoho SalesInbox | Email Productivity for Sales |
| Zoho Motivator | Sales Performance Management |
Zoho CRM – Zoho का सबसे सफल और लोकप्रिय Product/App: Zoho CRM को पहली बार वर्ष 2005 में लॉन्च किया गया था और आज यह दुनिया भर में 3,00,000+ से अधिक कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। यह App किसी भी बिज़नेस के Customer Relationship Management को आसान बनाता है, यानी लीड ट्रैक करना, सेल्स पाइपलाइन संभालना, ईमेल मार्केटिंग और रिपोर्टिंग सब कुछ एक ही जगह पर हो जाता है।
Zoho CRM कीमत में सस्ता, फीचर में बड़ा: जहाँ Salesforce या HubSpot जैसे CRM बहुत महंगे हैं, वहीं Zoho CRM लगभग 1/4 कीमत पर वही या उससे बेहतर सुविधाएँ देता है। हर कंपनी अलग तरह से काम करती है – Zoho CRM को आप अपने बिज़नेस के हिसाब से पूरी तरह बदल सकते हैं (modules, workflows, automation तक)। Zoho CRM में Zoho का खुद का AI असिस्टेंट “Zia” शामिल है जो सेल्स प्रेडिक्शन, ईमेल एनालिसिस और स्मार्ट सुझाव देता है। Zoho ऐप्स (Books, Mail, Projects, Social, Campaigns आदि) से जुड़ जाता है, जिससे एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर पूरा बिज़नेस चलाया जा सकता है। Zoho CRM पूरी तरह से भारत में डेवलप किया गया है और कंपनी का डेटा किसी थर्ड-पार्टी क्लाउड पर नहीं जाता।
Finance & Accounting के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho Books | Online Accounting |
| Zoho Invoice | Invoicing Software |
| Zoho Expense | Expense Management |
| Zoho Inventory | Inventory Management |
| Zoho Subscriptions | Subscription Management |
| Zoho Checkout | Online Payments |
| Zoho Commerce | E-commerce Platform |
| Zoho Tax | GST Compliance (India) |
Customer Support & Service के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho Desk | Customer Service Software |
| Zoho Assist | Remote Support |
| Zoho BugTracker | Bug Tracking |
| Zoho ServiceDesk Plus | IT Service Management |
Human Resources (HR) के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho People | HR Management |
| Zoho Recruit | Recruitment Software |
| Zoho Payroll | Payroll Processing |
| Zoho Expense | Expense Management |
| Zoho Connect | Employee Engagement |

Business Intelligence & Analytics के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho Analytics | Business Intelligence |
| Zoho Survey | Data Collection |
| Zoho DataPrep | Data Preparation |
| Zoho Sense | Augmented Analytics |
IT & Development के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho Creator | Low-code Application Development |
| Zoho AppBuilder | Enterprise App Development |
| Zoho Catalyst | Serverless Development |
| Zoho QEngine | Test Automation |
| Zoho BugTracker | Bug Tracking |
| Zoho Sites | Website Builder |
| Zoho PageSense | Website Optimization |
| Zoho One | Integrated Business Platform |
Specific Industry Solutions के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho CRM Plus | Complete Customer Experience |
| Zoho Workplace | Communication & Collaboration |
| Zoho Creator | Custom Business Apps |
| Zoho One | Operating System for Business |
Legal & Compliance के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zoho Books | (with GST features) |
| Zoho Tax | GST Filing |
| Zoho Sign | E-signature Solution |
Emerging Technologies के लिए;
| Product Name | Purpose/Main Function |
|---|---|
| Zia | AI Assistant across all products |
| Zoho Lens | Augmented Reality for Remote Assistance |
| Zoho Flow | Workflow Automation |
Download Zoho Company Apps: Click Here
Zoho के लगभग 45+ Products फ्री वर्ज़न उपलब्ध है – जैसे Zoho Mail (फ्री ईमेल), Zoho Invoice, Zoho Creator, Zoho WorkDrive, Zoho CRM (फ्री बेसिक प्लान) आदि। बाकी प्रोडक्ट्स बहुत किफायती ₹400 – ₹2500 प्रति यूज़र/महीने के दाम पर मिलते हैं।
Zoho अब AI, ऑटोमेशन और डेटा सुरक्षा पर खास ध्यान दे रहा है। इसका अपना AI असिस्टेंट Zia और नया ब्राउज़र Ulaa यह दिखाते हैं कि कंपनी अब सिर्फ बिज़नेस टूल नहीं, बल्कि एक पूर्ण टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बन चुकी है। आज Zoho की पहचान सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और एशिया में भी एक एथिकल और प्राइवेसी-फर्स्ट सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में हो चुकी है।
कुल मिलाकर Zoho Corporation आज सिर्फ एक सॉफ्टवेयर कंपनी नहीं, बल्कि भारत की टेक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। 1996 में एक छोटे स्टार्टअप के रूप में शुरू होकर Zoho ने आज 180+ देशों में 100 मिलियन (10 करोड़+) यूज़र्स तक अपनी पहुंच बना ली है। Zoho की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका “Made in India, Built for the World” विज़न है। कंपनी ने कभी किसी बाहरी निवेश (VC funding) पर निर्भर नहीं रही और अपने दम पर एक वैश्विक सॉफ्टवेयर साम्राज्य खड़ा किया। श्रीधर वेम्बु का मानना है कि सफलता सिर्फ प्रॉफिट से नहीं, समाज को सशक्त करने से मिलती है।